
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम अफरा -तफरी मच गई जब बाइक से जा रहे दो सगे भाइयों पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया ।हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया ।
दोनों भाई अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए ,जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई ।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ।
हमले के समय हमलावरों की संख्या पांच से छह के बीच थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घायलों के परिजनों ने कुछ युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है और पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाको में छापेमारी कर रही है। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी खंगाली जा रही है ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
