
जमशेदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ इलाकों में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर मानगो,बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया कार्यवाही के दौरान पुलिस ने एक पति पत्नी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 3.5लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई है ।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े हो सकते हैं पारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं को नशीली पदार्थ उपलब्ध करा रहा था बरामद ब्राउन शुगर को जप्त कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
पूछताछ के दौरान पुलिस को नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क की तार जिले के बाहर भी जुड़े हो सकते हैं , वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा इस कार्रवाई को जमशेदपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
