Thu. May 28th, 2026

May 2026

Jamshedpur : जमशेदपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया बकरीद,विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

जमशेदपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से बकरीद मनाया।शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की और अमन – चैन की दुआ मांगी।जुगसलाई ईदगाह,आम बागान ईदगाह,मानगो ईदगाह समेत शहर की कई प्रमुख ईदगाहों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी।नए कपड़े पहनकर लोग नमाज अदा करने पहुंचे। विभिन्न मस्जिदों में भी विशेष नमाज का आयोजन किया गया। नमाज के दौरान पेश इमामों ने अल्लाह के हुक्म पर हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बानी देने के लिए ले गये थे,जब उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्बानी दी और पट्टी खोली तो देखा कि हजरत इस्माइल सुरक्षित खड़े है और उनकी जगह एक दूंबे की कुर्बानी हो चुकी थी।इसी याद में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जाता है।

बकरीद को लेकर शहर के जुगसलाई,धतकीडीह,मानगो समेत कई इलाकों में रौनक देखने को मिली।लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और लोगों को इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की हिदायत दी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %