Read Time:1 Minute, 5 Second

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बन गया। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अचानक गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को विवाद का कारण माना जा रहा है ।हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्ध की तलाश जारी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
