
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर jisco के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए गए ।इसी कर्म में बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में jisco के द्वारा लगभग 500 पौधे लगाए गए।

इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हरित जीवन शैली अपनाने और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है इस कार्यक्रम में जिसको के अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए।जिसमें मुख्य रूप से jisco के एमडी अतुल भटनागर ,जीएम आरके सिंह ,जीएम बीपी सिंह, नीरज सिंह ,अंशु सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबाबू तिवारी,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा,वरिष्ठ नेता सोमू सिंह, भोला सिंह एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
