
जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच चल रही वेज रिवीजन वार्ता में सकारात्मक प्रगति होने की खबर सामने आई है। लंबे समय से नए वेतन समझौते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के बीच अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही किसी सहमति पर पहुंचा जा सकता है और वेतन वृद्धि की घोषणा हो सकती है ।
सूत्रों के अनुसार ,प्रबंधन और यूनियन के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है ।हाल की बैठकों में वेतन वृद्धि सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है ।दोनों पक्षों ने बातचीत को रचनात्मक बताते हुए समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही है। कर्मचारियों का मानना है कि महंगाई और बढ़ती जीवन यापन लागत को देखते हुए इस बार वेतन में संतोषजनक बढ़ोतरी होना चाहिए। वहीं यूनियन भी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर समझौते के लिए प्रयासरत है ।सकारात्मक संकेत मिलने के बाद कर्मचारियों के बीच नए वेज रिवीजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने संकेत दिए हैं कि वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही अंतिम समझौते पर मुहर लग सकती है ।यदि ऐसा होता है तो हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा ।
वेज रिवीजन समझौते का असर केवल कर्मचारियों की आय पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजरे आगामी बैठक और अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
