
जमशेदपुर पुलिस ने मानगो और आसपास के क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे हैं ।सूचना के आधार पर विशेष टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल ,एक अन्य हथियार, जिंदा कारतूस, चाकू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी पुराने विवाद के कारण हत्या की योजना बना रहे थे और वारदात को जल्द अंजाम देने वाले थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश, रशीद अंसारी और गुलाम खान उर्फ टन्नी के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है ।पुलिस अब उनके आपराधिक रिकार्ड और इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी वारदात टल गई। शहर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
