
जमशेदपुर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है दक्षिण पूर्व रेलवे ने दुर्ग – आरा – दुर्गदक्षिण बिहार एक्सप्रेस का इंजन अब टाटा जंक्शन के बदले आदित्यपुर स्टेशन पर किए जाने की तैयारी है इससे ट्रेन को टाटानगर में लगने वाले अतिरिक्त समय की बचत होगी और परिचालन अधिक सुगम हो सकेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार पहले दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से जुड़ी कई तकनीकी प्रक्रियाएं टाटानगर स्टेशन पर पूरी की जाती थी लेकिन टाटानगर स्टेशन के व्यापक पुनर्विकाश कार्य के कारण रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम शुरू किया है। इसी योजना के तहत आदित्यपुर स्टेशन को विकसित कर वहां इंजन बदलने और अन्य परिचालन संबंधी कार्यों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आदित्यपुर स्टेशन को हाल के वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, बेहतर यात्री सुविधा, पार्किंग और परिचालन अबसंरचना विकसित की गई है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इंजन परिवर्तन की प्रक्रिया आदित्यपुर में होने से ट्रेनों की समय पालन क्षमता में सुधार होगा तथा टाटानगर स्टेशन पर दबाव भी काम होगा। रेलवे द्वारा पहले भी दक्षिण बिहार एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन को अस्थाई रूप से टाटानगर से आदित्यपुर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया जा चुका है अब इंजन परिवर्तन की व्यवस्था भी आदित्यपुर में किए जाने से यह स्टेशन क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण रेल परिचालन केंद्र के रूप में उभर रहा है। हालांकि यात्रियों के एक वर्ग ने आशंका जताई है कि टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से परिचालन होने पर कुछ लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है दूसरी ओर आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है क्योंकि उन्हें अब लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए टाटानगर जाने की आवश्यकता कम होगी ।रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था फिलहाल परिचालन सुविधा और पुनर्विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है। भविष्य में स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
