0
0
Read Time:1 Minute, 12 Second
चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। 140 करोड़ लोगों की प्राथना और इसरो (Isro) के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले आई।
ISRO ने चांद पर परचम लहरा दिया है। अब बच्चे सिर्फ चंदा मामा नहीं बुलाएंगे। चांद की तरह देखकर अपने भविष्य के सपनों को पूरा करेंगे। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं।
चार साल से ISRO के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक जो मेहनत कर रहे थे, वो पूरी हो चुकी है। भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट है,चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पीछे वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ साथ करीब 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना भी काम कर गयी।