जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। रामनगर रोड नंबर -2 निवासी लैला कुमारी अपने दो मासूम बच्चों आर्यन कुमार ओर हर्षित कुमार के साथ लापता हो गई है। लापता महिला के परिजनों ने आज कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।कल शाम लैला कुमारी अपने दोनों बच्चों को लेकर रामनगर 6 नंबर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शामतक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। आज महिला के परिवार कदमा थाना पहुंचे और पुलिस से लापता महिला और बच्चों को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही हैं।
जमशेदपुर: आयकर विभाग ने झारखंड के कई जिले में बाबा राइस ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है, बताया जा रहा है कि यह छापामारी बाबा राइस मिल के कारोबारी द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने और आय को छुपाने के लिए किया गया है कई सारे दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं कारोबारी से जुड़े सारे लोगों के आवास कार्यालय और अन्य ठिकानों को खंगहाला जा रहा है बिहार के औरंगाबाद में भी या छापामारी जारी है, बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा में गुरुवार को झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ रेड मारी, छापामारी सुबह से ही शुरू कर दी गई थी और देर शाम तक कार्यवाही जारी रही, सूत्रों के अनुसार रांची के कांके रोड रातू रोड सहित कई अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची यहां मिल के संचालन से जुड़े दस्तावेज लेनदेन का पूराऔर वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, रांची के अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में भी आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी है जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार निवासी कारोबारी संजय अग्रवाल के आवास और सीएच एरिया स्थित उनके दूसरे ठिकानों पर भी जांच की जा रही है बताया जाता है कि संजय अग्रवाल भालोठिया परिवार से संबंध है और चावल के कारोबार से जुड़े हुए हैं, आयकर विभाग के कार्यवाही बिहार के औरंगाबाद जिले में भी छापामारी की गई है यहां महाराजगंज रोड स्थित धान कारोबारी विश्वजीत जायसवाल के आवास पर आयकर टीम ने दस्तावेजों की जांच की इसके अलावा राइस मिल के संचालक नितेश कुमार भी आयकर विभाग के रडार पर बताई जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी छापामारी मानी जा रही है अधिकारियों का कहना है की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में और खुला से होने की संभावना है ।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है, इस हिसाब से 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, और 23 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है, चुनाव के दौरान 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने की तिथि घोषित की गई है इसके लिए सुबह 11:00 से लेकर दिन के 3:00 बजे तक का समय दिया गया है, अभ्यर्थियों के लिए नाम वापसी के लिए 6 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है वह सुबह 11:00 से लेकर दिन के 3:00 बजे अपना नाम वापस ले सकते हैं इसके बाद ही मुकाबले की तस्वीर साफ हो सकेगा, चुनाव चिन्ह का ऑप्शन 7 फरवरी को किया जाएगा सुबह 11:00 से लेकर दिन के 3:00 तक प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह प्रदान किए जाएंगे, निकाय चुनाव का मतदान 23 फरवरी को होगा इसके लिए सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, चुनाव के बाद 27 फरवरी को मतगणना होगी इसकी शुरुआत सुबह 8:00 से होगी , नगर चुनाव को लेकर राजनीति की सरगर्मी बढ़ने लगी है ।