जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी कर्म में ips डॉ.एहतेशाम वकारिव को जमशेदपुर( पूर्वी सिंहभूम) का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।वहीं IPS मनोज स्वर्गीयरी को सरायकेला – खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।सरकार के इस फैसले को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद दोनों जिलों में अपराध नियंत्रण,जनसुरक्षा और पुलिसिंग को लेकर नई रणनीति अपनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

