झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश,गरज चमक, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़े दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा ,सिमडेगा,रामगढ़ ,बोकारो,धनबाद,जामताड़ा जिलो में कही कही भारी बारिश हो सकती है । लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव,नदी नालों के जलस्तर में वृद्धि ओर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।प्रशासन ने सभी सम्बन्धित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले।आकाशीय बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ो के नीचे या बिजली के खम्भों के पास खड़े होने से बचे। वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई हैं।

