जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार कांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का पता लगाया जा सके।
इस मामले में पुलिस विभाग ने लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है।अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पूरे मामले की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे है तथा जल्द ही जांच में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही हैं।

