राजधानी रांची से एक बड़ी आपराधिक खबर सामने आई है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छोटू महतो उर्फ मिथिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 17 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बुधवार देर रात कुछ आरोपी विकास महतो के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली विकास के छोटे भाई छोटू महतो को लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

