चाईबासा से बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जेतेया में गितिकेंदु नदी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी में एक महिला का शव देखा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बड़ापसिया गांव निवासी बागवान बोबोंगा की पत्नी बालेम बोबोंगा, उम्र करीब 35 वर्ष, के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत कैसे हुई और वह नदी तक किन परिस्थितियों में पहुंची, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
फिलहाल घटना को लेकर इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है।

