आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान बुधनी हांसदा के रूप में बताई जा रही है। हादसे में शामिल ट्रेलर का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DJ-5335 बताया गया है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

