जमशेदपुर के मानगो ट्रांसपोर्ट नगर में आज 17 सितंबर को भव्य विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10 बजे पूजा शुरू हुई और दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया।
आयोजन के तहत 18 सितंबर तक अखंड रामायण पाठ चलेगा। वहीं 19 सितंबर की शाम भक्ति संध्या में गायिका शहनाज अख्तर प्रस्तुति देंगी। 20 सितंबर को झांकी के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
वहीं टाटा मोटर्स समेत शहर के कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष आयोजन किए गए हैं।

