चांडिल: मंगलवार सुबह चांडिल गोलचक्कर के पास NH-33 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो छात्र बाइक से कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में गम्हरिया निवासी प्रेम महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र समीर दास को गंभीर चोटें आईं। घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों ने चांडिल गोलचक्कर के आसपास सड़क की खराब स्थिति, धूल और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

