मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।
नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद एक बरसाती नाले का पानी अचानक तेज बहाव में आ गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक कार नाले में बह गई।
हादसे में 8 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु ओडिशा से आए थे और उज्जैन से टैक्सी लेकर नलखेड़ा मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बाद कार को नाले से बाहर निकाला गया और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

