आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी के आसंगी चेक डैम में रविवार शाम नहाने के दौरान दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गए। दोनों की पहचान धोबोडुंगरी (बंतानगर) निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे। नदी में पानी का स्तर बढ़ा हुआ था और बहाव भी तेज था। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में लापता हो गए।
सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी हुई।

