जमशेदपुर में दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 मजिस्ट्रेट और 2,140 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
प्रशासन ने जिले को 13 सुपर जोन में बांटा है, जबकि जमशेदपुर शहर को चार जोन में विभाजित किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए साकची थाना, मानगो चौक, स्टेशन गोलचक्कर और गोलमुरी थाना क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन के अनुसार, 21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सुरक्षा बलों की तैनाती का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

