जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले के पोटका क्षेत्र सहित कई ग्रामीण इलाकों में लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष मेडिकल टीमों की तैनाती कर दी है। जो घर – घर जाकर लोगो की स्वास्थ्य जांच कर रही है, बड़ी संख्या में रक्त नमूनों की जांच की जा रही है। ओर जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया जा रहा है। हाल के दिनों में मामले में तेज वृद्धि दर्ज की गई है,
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में दवाओ का वितरण ,मच्छरदानियों की व्यवस्था, फॉगिंग ओर कीटनाशक छिड़काव का अभियान शुरू किया है। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, दवाएं ओर मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है ताकि गंभीर मरीजों का समय पर इलाज हो सके।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है तेज बुखार,सिरदर्द, उल्टी,बेहोशी,या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराए और स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह ले।
अधिकारियों का कहना है कि समय पर जांच और इलाज से ब्रेन मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सकता हैं।

