रांची। झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। राज्य में इस साल अब तक करीब 1005 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि कम रहने और कई इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम में बदलाव के बीच 1 से 5 अक्टूबर तक झारखंड के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाने या हल्की बारिश की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। झारखंड से मानसून के 5 अक्टूबर के आसपास पूरी तरह विदा होने की संभावना जताई गई है।

