जमशेदपुर। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इनमें टाटानगर से लाभा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर से 5, 12 और 19 नवंबर को दोपहर 1 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर लाभा पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08182 लाभा से 6, 13 और 20 नवंबर को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और उसी दिन रात 11 बजकर 50 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी समेत निर्धारित स्टेशनों पर होगा।
रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

