दीपावली 2026 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने खुले मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक लोग 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की सामान्य शाखा में जमा करना होगा। आवेदन के साथ AE-5 फॉर्म, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ₹500 का ई-चालान, आधार कार्ड की कॉपी, स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र और वैध स्थायी पटाखा लाइसेंसधारी का सहमति पत्र देना जरूरी है।

