साकची, जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने साकची स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने CCTV कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख इलाकों और संवेदनशील चौक-चौराहों की निगरानी की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

