देवघर में साइबर थाना और सारठ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe, Airtel Payment Bank और Amazon/Flipkart कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का आरोप है। PM किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर भी लोगों को फर्जी लिंक/APK भेजे जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि जब्त मोबाइल और सिम की जांच में दूसरे राज्यों में साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों के संकेत मिले हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

