जमशेदपुर: बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए परसुडीह स्थित मकदमपुर मछुआरा पाड़ा में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विशेष मच्छर नियंत्रण एवं जनजागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जलजमाव वाले गढ़ों और नालियों में ऑयल बॉल्स डाले गए, पूरे क्षेत्र में लार्वा नाशक स्प्रे का छिड़काव किया गया। ब्लीचिंग पाउडर डालकर लोगो को स्वच्छता एवं मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था की 22 महिलाएं देसी तकनीक से ऑयल बॉल्स तैयार कर रही हैं। पुराने कपड़े, लकड़ी के बुरादे तथा उपयोग हो चुके इंजन ऑयल से तैयार इन ऑयल बॉल्स को जलजमाव वाले गढ़ों, नालियों ओर अन्य स्थानों पर डाला जाता है। इससे पानी की सतह पर पतली परत बन जाती है, जिसके कारण मच्छरों के लार्वा को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता हैं और उनका विकास रुक जाता है।
उन्होंने कहा कि एक ऑयल बॉल्स का प्रभाव लगभग 15से 20दिनों तक बना रहता है। कम लागत वाली यह तकनीक डेगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन को रोकने में मददगार साबित हो रही है। संस्था पहले भी इस तकनीक का सफल उपयोग कर चुकी हैं और अब इसे शहर के विभिन्न इलाकों में विस्तार देने की योजना है।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दे ,नियमित साफ सफाई रखे तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने में सहयोग करे।फाउंडेशन ने नागरिकों से जनभागीदारी के माध्यम से डेंगू एवं मलेरिया मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
अभियान को सफल बनाने में सुमित कुमार शाह,सुदर्शन गोप,सरवन प्रजापति, कृष्णा सांडिल सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

