जमशेदपुर: आयकर कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हजारीबाग में किया गया।जिसमें अध्यक्ष अविनाश कुमार को बनाया गया।बिहार और झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयकर कर्मचारी महासंघ का दो प्रक्रिया के तहत आगामी दो वर्षों के लिए बिहार और झारखंड क्षेत्र के प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया।नवनिर्वाचित 15 सदस्यीय टीम अगले दो वर्षों तक आयकर कर्मचारी महासंघ के अंतर्गत बिहार एवं झारखंड के सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों के हितों,अधिकारों एवं कल्याण के लिए कार्य करेगी।
आयकर कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश कुमार के सम्मान में बर्मामाइंस में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद शौकत उद्दीन, जस्वी उद्दीन, जावेद उद्दीन के अलावा अन्य बिजनेसमैन ने केक काटकर और शॉल ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान सभी ने अविनाश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, उपस्थित कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अविनाश कुमार का अभिनंदन किया।

