जमशेदपुर। वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत आज, 2 अक्टूबर, जमशेदपुर में वन विभाग की ओर से प्रकृति जागरूकता रैली आयोजित की जा रही है। रैली की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सोनारी स्थित वन भवन से होगी। इसका उद्देश्य लोगों को जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक पर्यावास के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
रैली सर्किट हाउस राउंडअबाउट, जुबिली पार्क, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क और मरीन ड्राइव होते हुए वापस वन भवन पहुंचेगी। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया है।

