जमशेदपुर: शहर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में की गई छापेमारी के दौरान करीब 170 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि अवैध शराब से जुड़े कुल चार मामले दर्ज किए गए हैं।
उत्पाद विभाग की टीम ने बाबूडीह बस्ती, भुईयांडीह, ह्यूमपाइप बस्ती और मुंडरारी बस्ती में छापेमारी की। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अवैध रूप से शराब तैयार करने और बेचने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
छापेमारी के बाद बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

