पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन टास्क फोर्स ने अभियान चलाकर सात हाईवा वाहनों को जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे जरूरी चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी सात वाहनों को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, जब्त वाहनों में करीब 5 हजार सीएफटी बालू लदा था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
प्रशासन ने अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेज के बालू परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

