चांडिल/सरायकेला-खरसावां: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 की तड़के करीब 4 बजे चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास NH-33 पर कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है।
सूचना मिलते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।

