झारखंड की राजनीति से आज 6 सितंबर 2026 को बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री और गिरिडीह से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें देर रात अचानक सीने में दर्द हुआ और इसके बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी। रात करीब दो बजे दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शुरुआती रिपोर्टों में हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया गया है।
सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। वह नगर विकास एवं आवास के अलावा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक थे और 2024 में लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे थे। उनके अचानक निधन की खबर से झामुमो, सरकार और पूरे झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

