रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JTAACCE 2026 के तहत पैरा टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान में 7,299 प्रशिक्षित सहायक शिक्षक पद शामिल हैं, जिनमें कक्षा 1–5 और कक्षा 6–8 के पद हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हुई है और उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 अक्टूबर निर्धारित हैं।
भर्ती के लिए पात्रता में संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता के साथ निर्धारित JTET/CTET संबंधी शर्तें लागू हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

