रांची: रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया के पास रिंग रोड पर पल्सर और प्लेटिना बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कोकर निवासी राजू प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

