झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली की पत्नी अनीता किस्कू उर्फ बबीता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कई वर्षों तक माओवादी संगठन से जुड़ी रहने के बाद उसने अब हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने का फैसला किया है।
सरेंडर के बाद बबीता ने बताया कि संगठन के भीतर लगातार मानसिक और शारीरिक परेशानियां थीं। इसी वजह से उसने नक्सली संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। पुलिस अधिकारियों ने उसका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे आवश्यक सहायता और सुरक्षा दी जाएगी, ताकि वह सम्मान के साथ नया जीवन शुरू कर सके।
पुलिस का कहना है कि इस आत्मसमर्पण से नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी तथा इससे जंगलों में सक्रिय अन्य उग्रवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी।

