रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 39 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। वहीं, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत विभिन्न जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, राहुल मीणा को रांची का नया DFO बनाया गया है। वहीं, श्वेताभ सुमन को धनबाद और राहुल कुमार को बोकारो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जमशेदपुर में भी वन विभाग के प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया गया है।
इसके अलावा विभाग के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
सरकार के इस फैसले को वन विभाग के प्रशासनिक कामकाज में सुधार, वन संरक्षण और विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

