रांची: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगरी थाना क्षेत्र में 97 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹48 लाख से अधिक है।
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दो चारपहिया वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान एक वाहन से गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से हजारीबाग जिले की ओर ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

