रामगढ़/गोला: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज एक्ट 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गोला प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने गोला डाक बंगला से प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस निकाला और एक्ट को वापस लेने की मांग की।
JMM के जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू ने कहा कि पार्टी की नजर में यह कानून जनहित में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इससे झारखंड के खनिज संसाधनों और स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। पार्टी ने केंद्र सरकार से कानून पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान JMM नेताओं ने झारखंड के खनिज संसाधनों और स्थानीय अधिकारों का मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि अगर राज्य के हितों की अनदेखी जारी रही, तो आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।
Pप्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष शतीश कुमार, फकरुद्दीन अंसारी, हेमंत मुर्मू, महेश मांझी, चमन बेसरा, सुखदेव मरांडी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

