झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची 3 नवंबर को घर के पास से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। संदेह के आधार पर 19 वर्षीय युवक से पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

