रांची: कांटाटोली चौक के पास कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर रविवार को बाइक सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। एक हमलावर ने उन पर पिस्टल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिसफायर हो गई, जिससे मुनव्वर बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुनव्वर ने दो संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
मुनव्वर ने इस हमले को 2022 के कमल भूषण हत्याकांड से जोड़ने की आशंका जताई है। हालांकि, हमले के पीछे वास्तविक कारण और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
कमल भूषण की 30 मई 2022 को रांची में गोली मारकर हत्या की गई थी।

