धनबाद ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में झारखंड के दूसरे बड़े शहरों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सूची में धनबाद को 174.5 अंक के साथ देश में 18वां स्थान मिला है।
खास बात यह है कि पिछले साल धनबाद 29वें स्थान पर था। इस बार शहर ने 11 पायदान की छलांग लगाई है। रांची को 162.5 अंक के साथ 27वां और जमशेदपुर को 147.3 अंक के साथ 36वां स्थान मिला।
धनबाद में सड़क की धूल कम करने, कचरा प्रबंधन, सड़क निर्माण, ग्रीन पैच और वर्टिकल गार्डन जैसे कामों पर जोर दिया गया। इन्हीं प्रयासों का असर सर्वे की रैंकिंग में दिखाई दिया है।
यानी कोयला क्षेत्र होने के बावजूद धनबाद ने स्वच्छ हवा के मामले में झारखंड के दूसरे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

