रांची: झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। Asian Games 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग की अहम भूमिका रही। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जीत के बाद जब झारखंड की ये स्टार खिलाड़ी रांची पहुंचीं, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच प्रशंसकों ने अपनी चैंपियन बेटियों का उत्साह बढ़ाया।
इसके बाद खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भी खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
झारखंड की इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि मेहनत, जुनून और हौसले के आगे कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं।

