धनबाद/बोकारो: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के भोजूडीह में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को कथित तौर पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
CBI के अनुसार, चंद्रशेखर गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने एक रेलवे कर्मचारी की मेडिकल लीव मंजूर करने के बदले ₹25,000 की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद CBI ने ट्रैप ऑपरेशन किया। आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर तलाशी भी ली। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

