धनबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए अहम खबर है। अब PM आवास में रहने वाले लाभुकों को प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा। नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम से PM आवासों और उनके लाभुकों का पूरा डेटा मांगा है।
इस फैसले से करीब 10 हजार लोग प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आ सकते हैं। धनबाद में करीब 10 हजार PM आवासों को मंजूरी मिली है, जिनमें लगभग 4 हजार आवास बनकर तैयार बताए गए हैं।
फिलहाल बाबूडीह के 320 मल्टीस्टोरी PM आवासों से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है। अब बाकी PM आवासों को भी होल्डिंग नंबर देकर टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है। लाभुकों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के लिए कहा जाएगा।

