दुमका-साहिबगंज मुख्य सड़क पर मसलिया थाना क्षेत्र के निपेनिया गांव के पास रविवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक 45 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोट लगी, लेकिन उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मसलिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

