रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए तीन नए फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही है। दुर्गा पूजा के बाद अक्टूबर से करमटोली, अरगोड़ा और हरमू फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इसके अलावा नगर विकास विभाग ने तीन और फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें बिरसा चौक से तुपुदाना चौक, कटहल मोड़ से दलादिली चौक और लालपुर-फिरायालाल-डंगराटोली मार्ग शामिल हैं। इन प्रस्तावित परियोजनाओं पर करीब ₹2,335.87 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
हालांकि, इन तीन नए प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए अभी अंतिम मंजूरी, बजट आवंटन और निर्माण शुरू होने की आधिकारिक समयसीमा तय होना बाकी है।
L

