गुमला के पालकोट प्रखंड के सारूबेड़ा-बेंकटी और आसपास के जंगलों में 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा है। रविवार को हाथी सारूबेड़ा, बेंकटी और गंधारी गांवों के आसपास देखे गए।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को हाथियों के पास नहीं जाने और उन्हें भगाने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी गई है, क्योंकि छेड़छाड़ या घेरने पर हाथी आक्रामक हो सकते हैं।
वन विभाग के अनुसार, यह झुंड सिमडेगा के बीरू और जापकाकोना क्षेत्र से होते हुए पालकोट पहुंचा है। विभाग झुंड को सुरक्षित तरीके से रायडीह की ओर ले जाने और आगे छत्तीसगढ़ की दिशा में भेजने की योजना पर काम कर रहा है।

