देवघर में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने होटल और लॉज संचालकों पर सख्ती बढ़ा दी है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने होटल संचालकों को तय नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।
होटल और लॉज में कमरों का रेट चार्ट साफ-साफ लगाना जरूरी होगा, ताकि श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूला जा सके। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और ठहरने वाले लोगों की पहचान से जुड़ी जानकारी दर्ज करने को कहा गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने या श्रद्धालुओं से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता है।

